ग्राम देउत्तराई में प्रेम के चलते शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , बालोद पुलिस ने पड़ोसी युवक को किया गिरफ़्तार

Spread the love

बालोद जिले के ग्राम देउरतराई में प्रेम प्रसंग में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का नाम लाकेश्वरी चंद्राकर था। उसकी लाश घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, लाकेश्वरी चंद्राकर (33 वर्ष) का पड़ोसमें ही रहने वाले गणेश मंडावी (35 वर्ष) के साथ अवैध प्रेम संबंध था। बुधवार शाम साढ़े 7 बजे महिला का पति प्रमोद कुमार चंद्राकर (37 वर्ष) जब ड्यूटी से घर वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को गणेश के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे उसके होश उड़ गए। उसने अपनी पत्नी और उस लड़के को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों भाग गए।इसके बाद उसने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के साथ अवैध संबंधों में पाए जाने वाले व्यक्ति गणेश मंडावी के खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने बुधवार रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। इधर महिला रातभर घर नहीं लौटी। गुरुवार सुबह उसकी लाश घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खेत में पेड़ से लटकती मिली।

 

 

Author