
छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय प्रबंध कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक के उपरांत चेयरमैन श्री तोमन साहू एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से राजभवन में की सौजन्य भेंट ।

प्रमुख निर्णय एवं मार्गदर्शन:
✅ युवा शक्ति:
राज्यपाल महोदय ने रेड क्रॉस में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
✅ सिकल सेल जागरूकता: आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में सिकल सेल बीमारी की रोकथाम और स्वास्थ्य परीक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी।
✅ संगठन विस्तार: प्रदेश के हर जिले में रेड क्रॉस इकाइयों को और अधिक सक्रिय और सशक्त बनाया जाएगा।
✅ सेवा अभियान: रक्तदान, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और आपदा राहत कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी राज्य में मानवीय सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रेड क्रॉस की सदस्यता बढ़ाने और सिकल सेल जागरूकता पर दिया जोर। व युवाओं को संगठन से जोड़ने और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का निर्देश।
रायपुर : छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय प्रबंध कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सोसायटी के चेयरमैन माननीय श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सभागार में संपन्न हुई। बैठक के उपरांत नवगठित प्रबंध समिति के सदस्यों ने राजभवन (लोकभवन) पहुंचकर प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की।

बैठक में मुख्य रणनीतिक निर्णय
राज्य स्तरीय बैठक में वाइस चेयरमैन श्री रूपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल और सचिव श्रीमती रूपल पुरूहित सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण: प्रत्येक जिले में रेड क्रॉस इकाइयों को सक्रिय और सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा सेवा गतिविधियों का विस्तार में आपदा प्रबंधन, रक्तदान, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और सामाजिक जागरूकता अभियानों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। साथ ही
प्रदेश भर में सदस्यता विस्तार के माध्यम से संगठन के आधार को और मजबूत करना।
माननीय राज्यपाल महोदय से
राजभवन में सौजन्य भेंट के दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सोसायटी की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण
दिशा-निर्देश दिए:
युवा भागीदारी:
उन्होंने संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने पर बल दिया ताकि सेवा कार्यों को नई ऊर्जा मिल सके।
सिकल सेल उन्मूलन:
आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में सिकल सेल बीमारी की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. के. राउत, सचिव श्री अशोक अग्रवाल, श्रीमती रूपल पुरुहित सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में युवराज देशमुख, प्रदीप साहू, रोमन लाल, लिंगराज पटेल, उत्तम रक्षित, श्रीमती अर्चना मसीह, संजय जैन, बिसेसर दास साहू, नरेंद्र मेश्राम, अनुपम कुमार जोफर, नरवेद सिंह, जयनारायण सिंह, अलेक्जेंडर एम चेरियन, उत्कर्ष तिवारी, उत्तम कुमार गबेल, गिरीश कुर्रे, रामनरेश पटेल, बृजेंद्र शुक्ला, रोशन लाल वर्मा, कमलेश वर्मा, बालाराम साहू और अशोक गिरी गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।








