भ्रष्टाचार के मामलों पर पर्दा डालने वाले छत्तीसगढ़ के एक डीएफओ खुद जांच के घेरे में, कानूनी शिकंजे में फंसने की पूरी तैयारी!
भ्रष्टाचार छुपाने के खेल पर भारी पड़ी कानून की धाराएं—क्या डीएफओ बचा पाएंगे अपनी कुर्सी?
वन विभाग में वित्तीय अनियमितताओं, फर्जीवाड़ों और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में लीपापोती करने वाले वन मंडल अधिकारी (DFO) के आगे का सफर अब आसान नही।
यदि कोई डीएफओ अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए पक्षपातपूर्ण या फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करवाता है, तो कानून की नजर में वह भी मुख्य आरोपी (Co-Accused) और आपराधिक षड्यंत्रकारी मान लिया जाता है।
हाल ही में छत्तीसगढ़ के एक वन मंडलाधिकारी के सामने आए मामलों से यह साफ हो गया है कि मनमाने ढंग से नियमों को ताक पर रखकर जूनियर अधिकारियों से सीनियर अधिकारी की जांच करवाना न केवल अवैध है, बल्कि यह सीधे तौर पर प्रशासनिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का गंभीर अपराध है।
1. लीपापोती करने वाले डीएफओ पर कौन-सी कड़ी धाराएं लग सकती हैं?
यदि कोई डीएफओ साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करता है या दोषियों को बचाने के लिए गलत जांच आख्या प्रस्तुत करता है, तो उस पर निम्नलिखित कानूनी धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई तय है:
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की धाराएं:
धारा 239 (पुराानी IPC 201): साक्ष्य छुपाना या झूठी सूचना देना — 3 से 7 वर्ष तक का कारावास एवं जुर्माना।
धारा 253 (पुराानी IPC 217): लोक सेवक द्वारा किसी अपराधी को दंड से बचाने के लिए कानून की अवज्ञा करना — 2 वर्ष तक की कैद।
धारा 254 (पुराानी IPC 218): लोक सेवक द्वारा गलत रिकॉर्ड या फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करना — 3 वर्ष तक का कारावास।
धारा 61 (पुराानी IPC 120B): आपराधिक षड्यंत्र (Criminal Conspiracy) के तहत भ्रष्टाचार में साठगांठ।
धारा 336/338 (पुराानी IPC 465/468): कूटरचित और फर्जी दस्तावेज/रिपोर्ट तैयार करना।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (Prevention of Corruption Act):
धारा 7 एवं 13(1)(a) & (b): आपराधिक दुराचार (Criminal Misconduct) — रिश्वत लेकर या पद का दुरुपयोग कर वित्तीय नुकसान पहुंचाने पर 4 से 10 वर्ष तक की जेल।
अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 एवं CCA नियम:
नियम-3 (पूर्ण सत्यनिष्ठा का उल्लंघन) और CCA नियमों के तहत बड़ी शास्ति (Major Penalty), जिसमें निलंबन (Suspension) और सेवा से बर्खास्तगी (Dismissal) शामिल है।
2. बड़ा सवाल:
क्या जूनियर SDO कर सकता है सीनियर SDO के भ्रष्टाचार की जांच?
जवाब आयेगा “बिल्कुल नहीं!”
यह पूरी तरह से अवैध और शून्य (Null and Void) है।
प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन:
जो जूनियर अधिकारी अपनी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (CR), छुट्टी और प्रशासनिक नियंत्रण के लिए डीएफओ व सीनियर SDO पर निर्भर हो, वह अपने से वरिष्ठ अधिकारी की निष्पक्ष जांच कभी नहीं कर सकता।
अधिकारिता का अभाव:
DFO को अपने से वरिष्ठ या समकक्ष अधिकारियों के खिलाफ इस प्रकार की अवैध समिति गठित करने का कोई अधिकार ही नहीं है। ऐसी जांच रिपोर्ट उच्च न्यायालय (High Court) में पहली ही पेशी में खारिज हो जाती है।
3. वित्तीय संहिता के नियम और डीएफओ की सीधी जवाबदेही
वित्तीय गबन और फर्जीवाड़ा:
वन वित्तीय संहिता के अनुसार, जब भी किसी वन मंडल में बड़े पैमाने पर फर्जी मस्टर रोल या वित्तीय गड़बड़ी मिलती है, तो उसकी जांच केवल विभागीय स्तर पर सीमित नहीं रहती; इसमें मुख्य लेखा अधिकारी (CAO) और महालेखाकार (AG Audit) व अन्य विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम शामिल होती है।
वेतन और पेंशन से हो सकती है वसूली?
यदि डीएफओ ने वित्तीय गबन को दबाने की कोशिश की, तो वित्तीय नियमों के तहत नुकसान की भरपाई सीधे डीएफओ के वेतन और पेंशन से रिकवर की जाएगी।
पीड़ित और शिकायतकर्ता आगे कदम उठाएंगे व
लिखित आपत्ति दर्ज करायेंगे? (Preliminary Objection):
फर्जी जांच समिति के गठन के खिलाफ तुरंत मुख्य वन संरक्षक (CCF) को लिखित आपत्ति दर्ज कराएंगे।
उच्च स्तर पर शिकायत:
मामले की शिकायत सीधे प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) को साक्ष्यों सहित भेजेंगे।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) / सतर्कता आयोग:
जब विभागीय स्तर पर न्याय की उम्मीद न बचे, तो राज्य सतर्कता आयोग या भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB/Lokayukta) में DFO के खिलाफ सीधे FIR दर्ज कराई जा सकती है।
उच्च न्यायालय (High Court):
प्रशासनिक मिलीभगत के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट याचिका (Writ Petition) दायर कर स्वतंत्र एसआईटी (SIT) से जांच की मांग की जा सकती है।
हमारे साथ आप जुडे रहे हम अगले समाचार में करने वाले हैं शहर का नाम अधिकारी का नाम वन मंडल का नाम और भी बहुत से मामलों साथ बड़ा और विस्फोटक खुलासा…..








