व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी, आरोपियों को रायपुर पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

रायपुर। मोबाईल फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक अभिषेक सुराना ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आम्रपाली सोयायटी लालपुर रायपुर में रहता है तथा वह अपने पिताजी के ट्रेडिंग के व्यवसाय में सहयोग करता है। दिनांक 14.06.2023 को मोबाईल नंबर 8982134417 के अज्ञात धारक द्वारा प्रार्थी के मोबाईल फोन पर फोन कर सुपारी दे नहीं तो रेकी कर जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुए अपना नाम सन्नी सिंह निवासी बिलासपुर का होना बताया। इसके पश्चात् दिनांक 17.06.2023 को उक्त अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा पुनः प्रार्थी के मोबाईल नम्बर पर फोन कर सुपारी देने वाले के विडियो क्लिप देने का सौदा के एवज में लाखों रूपये की मांग की गई एवं रूपये नहीं देने पर जान से मारने कि धमकी दी गई। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 247/23 धारा 507 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके परिवार के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी द्वारा जिन मोबाईल नम्बर का उपयोग घटना कारित करने हेतु किया गया था उन मोबाईल नम्बरों का तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अभनपुर निवासी मधुकर सिन्हा को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी अजय उर्फ पिन्टू नेताम के साथ मिलकर कर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त अजय उर्फ पिन्टू नेताम की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. मधुकर सिन्हा पिता नरसिंग सिन्हा उम्र 28 साल निवासी ग्राम सारखी थाना अभनपुर रायपुर।

02. अजय उर्फ पिन्टू नेताम पिता स्व. डॉक्टर नेताम उम्र 30 साल निवासी ग्राम सारखी थाना अभनपुर रायपुर।

Author