भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले

Spread the love

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। अनुपूरक बजट के प्रारूप पर मुहर लग गई है। इसके अलावा उद्योग शुरू करने के लिए छूट भी अब मिलेगी। मुख्यमंत्री आवास में चल रही बैठक में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत सभी मंत्री बैठक में मौजूद रहे।

चुनाव से पहले विधानसभा का आखिरी सत्र
विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और ये 21 जुलाई तक चलेगा। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले यह विधानसभा का ये आखिरी सत्र होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 4 बैठकें होगीं और इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। ये 5वीं विधानसभा का 17वां सत्र होगा, क्योंकि इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस लिहाज से विधानसभा का ये सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये सत्र कई अहम घोषणाओं से भरा हो सकता है। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
चुनाव से पहले होने वाले इस आखिरी सत्र में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना दी है। भले ही ये सत्र केवल 4 दिनों का होने वाला है, लेकिन इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष सदन के भीतर अपनी पूरी ताकत लगाने की कोशिश करते दिखाई देंगे और इस समय जोरदार बहस और हंगामे के भी आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही पूरी तैयारी के साथ सदन में उतरेंगे।

 

Author