ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बीएलपीएम की हुई बैठक

Spread the love

कांकेर। जनपद पंचायत कांकेर के सभा कक्ष में आज ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व सीएलएफ एचआर की बैठक जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी यादव की उपस्थिति में किया गया। लखपति दीदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। लखपति कार्यक्रम के अंतर्गत समूह से जुड़ी प्रत्येक महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपए तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ वीपीआरपी के माध्यम से जीपीडीपी में जोड़कर हितग्राहियों को दिलाना है। लखपति बनाने के लिए प्रत्येक महिला को कम से कम तीन गतिविधि से जुड़ कर काम करना होगा। बैठक में मछली पालन, मुर्गी पालन, डेयरी, खेती, सिंचाई, पशुपालन उन्नत कृषि इत्यादि विषयों पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर सुधीर यादव सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Author