श्रीकृष्ण के इस बड़े मंदिर में चढ़ावे में आई चांदी की वस्तुओं को बदलवाया जाएगा सोने में

Spread the love

गुरुवयूर श्री कृष्ण मंदिर के भंडार में मौजूद चांदी की सदियों पुरानी वस्तुओं को सोने में परिवर्तित किया जाएगा। यह कोई चमत्कार नहीं है बल्कि मंदिर प्रबंधन की रचनात्मक योजना है जिसमें वर्षों से अप्रयुक्त संपत्ति का उपयोग किया जाएगा। भक्तों द्वारा दान किए गए गहने, बर्तन और अन्य वस्तुओं को मंदिर परिसर में एक कमरे में रखा गया है।

मंदिर प्रबंधन निकाय गुरुवयूर देवास्वोम ने भारत सरकार की हैदराबाद स्थित टकसाल से एक समझौता किया है जिसमें चांदी की 5 टन से अधिक वस्तुओं को चांदी की ईंटों में बदला जाएगा। टकसाल में चांदी की वस्तुओं को ईंटों में बदलने से पहले शुद्ध किया जाएगा। चांदी की ईंटों को भारत सरकार की मुंबई टकसाल में भेजा जाएगा और इनके बदले समान सोने की ईंटें ली जाएंगी।

 

Author