दीवार फांदकर बालिका गृह से भागी 4 किशोरियां

Spread the love

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में बालिका गृह से 4 युवतियां फरार हो गई। बताया जा रहा है कि, गुरुवार देर शाम बिजली गुल होने की आड़ में चारों बालिकाएं कैंपस की दीवार फांदकर रफूचक्कर हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।

दरअसल, कल धरमपुरा बालिका गृह से चारों किशोरियां भाग गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बालिकाओं की तलाश में शहर में लगे सीसीटीवी को खंगालने के साथ सभी चौक-चौराहों पर नाकेबंदी की थी। नए बस स्टैंड के नजदीक से चारों बालिकाओं को बरामद किया गया। फिलहाल कोतवाली थाने में एक और बोधघाट थाने में तीन का बयान लेने के बाद चारों बालिकाओं को बालिका गृह के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

Author