लालच देकर बैंक अकाउंट खुलवाने वालों पर साइबर सेल शुरू करेगा कार्रवाई

Spread the love

फर्जी तरीके से किसी के भी नाम का बैंक अकाउंट खोलकर खातों में लाखों-करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। रुपयों का लालच देकर ये अकाउंट खुलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा आधार और पैन कार्ड जैसे अन्य दस्तावेजों के होने पर भी फर्जी तरीके से अकाउंट खोले जा रहे हैं। प्राइवेट बैंक इस कारनामे को अंजाम दे रहे हैं।

अब इस तरह से खुलने वाले अकाउंट पर बैंकों के साथ एजेंसियों की नजर रहेगी। बैंक अकाउंट होल्डर और अकाउंट संचालित करने वाले लोग दोनों इस शिकंजे में फंसेंगे। इसके अलावा अकाउंट उपलब्ध कराने वालों पर भी कार्रवाई होगी। साइबर सेल टीआई गौरव तिवारी ने बताया कि इस तरह के खाते मर्चेंट या फिर कंपनी के नाम से खुलवाए जाते हैं। इन खातों का अवैध काम में लेन-देन के तौर पर इस्तेमाल होता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Author