जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा द्वारा निकाली जा रही बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई है। जिसके बाद जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके साथ पूरे जिले में इंटरनेट की सेवा बंद कर दी गई है। वहीं नूंह के साथ साथ हथीन में इंटरनेट बंद कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बृजमंडल यात्रा पर एक गुट ने पथराव कर दिया। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। घटनास्थल से गोली चलने, तोड़फोड़ व पथराव की सूचना सामने आ रही है। वहीं अब तक इस हिंसा में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। हलाकि अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।
उपद्रवियों ने जलाया थाना जान बचाकर भागी पुलिस
उपद्रवियों ने नूंह के साइबर थाना पर भी हमला कर दिया। उपद्रवियों ने पथराव किया और बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। हंगामे को देख पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।
हिंसा के दौरान उपाद्रवियों द्वारा पुलिस पर भी पथराव किया गया। भीड़ की तरफ से चली गोली में होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई है। हिंसा में कई लोग और पुलिसवाले घायल हो गए हैं। मेवात के DSP सज्जन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनिल के पेट में गोली लगी है।
नूंह हिंसा को लेकर गृहमंत्री अनिल विज ने केंद्र से मांगी मदद
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नूंह हिंसा को लेकर बयान दिया है कि पुलिस को कानून व्यवस्था दरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। इसके इलावा केंद्र से मदद मांगी गई है। केंद्र द्वारा भेजी जा रही फोर्स को उन सभी जगाहों पर भेजा जाएगा, जहां लोग फंसे हुए हैं, ताकि उन्हें एयर ड्रॉप किया जा सके। विज ने बताया कि मेवात के SP छुट्टी पर हैं और पलवल के SP के पास चार्ज है। SP पलवल, DGP व ACS होम से उनकी बात हुई है। अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है हमारा पहला उदेश्य है वहां पर शांति कायम करना है और हालत पर काबू करना।
भूपेंद्र हुड्डा ने लोगों से शांति की अपील की
नूंह में हुई हिंसा को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हुड्डा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांति बनाए रखें और भाईचारा और शांति काय करने में सहयोग करें। आपसी टकराव एवं हिंसा से बचें।
नूंह हिंसा के बाद पलवल में में माहौल तनाव पूर्ण
नूंह में हुई हिंसा के बाद पलवल में माहौल तनाव पूर्ण बन गया है। हथीन गेट पुलिस चौकी के सामने बजरंग दल के करीब 300 कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं। हथीन रोड को जाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। वहीं इस दौरान करीब 40 गाडियों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई है। स्थिति संभालने के लिए अन्य जिलों से पुलिस की 10 कंपनियां मंगाई गई हैं।
हिंसा में पथराव व गोलीबारी में अब तक कुल 20 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जिनमें तीन पुलिस के जवान भी शामिल हैं। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में तीन, पुनहाना में एक, नूंह सीएचसी में आठ, तावडू सीएचसी में तीन, राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में 5 लोगों को चोट आने के बाद भर्ती किया गया है।
मौके पर पुलिस बल मौजूद है, इसके बावजूद भी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। गौरतलब है कि इस यात्रा को लेकर पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यह यात्रा नूंह से निकलकर फिरोजपुर झिरका को जाने वाली थी। इस यात्रा को ना निकालने का अल्टीमेटम भी दिया गया था। गौरतलब है की मोनू मनेसर ने एक दिन पहले फेसबुक लाइव में आकर यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस यात्रा को ना निकालने की बात कही जा रही थी।
दोनों तरफ से यहां हजारों लोगों का हुजूम है लेकिन मौके पर दो ही पुलिस की वैन मौजूद हैं। मौके पर बजरंग दल के बड़ी संख्या में वर्कर भी मौजूद हैं। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की भी आवाज सुनी गई है। यहां पर और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भेजी जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस टकराव की शुरूआत कहा से हुई।
हंगामा इस कदर बढ़ गया है कि गाड़ियों की शीशे तोड़ दिए। कई वाहनों को कुछ देर में ही फूंक दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने जब स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों पर ही पथराव किया गया। इस हंगामा में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरे आ रही हैं। पुलिस के अलावा प्रशासन के आला अधिकारी पूरी स्थिति को कंट्रोल करने में लगे हुए हैं।









