छ.ग. सरकार ने किया रोजगार प्लेसमेंट का आयोजन, 23 अगस्त तक चलेगा कैम्प

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने के उद्देश्य से रायपुर में रोजगार प्लेसमेंट का आयोजन किया है। जिसमें युवा रायपुर रोजगार संगी पोर्टल https://raipurrozgarsangi.com एवं मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। युवा अपनी योग्यता अनुसार रोजगार पा सकते है। इसके लिए युवाओं को दिए गए तारीख के अनुसार उचित स्थान पर जाकर नौकरी संबधित अपने सभी दस्तावेजों को जमा करना होगा व इंटरव्यू को पास करना होगा। रोजगार प्लेसमेंट कैम्प की जानकारी छत्तीसगढ़ सरकार की जनसंपर्क विभाग ने दी है।

 

Author