पाटन में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर

Spread the love

दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। इसमें योगेश यादव ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह का है। पुलिस को सूचना मिली की फुंडा चौक पाटन में ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई है। पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। जानकारी लेने पर पता चला कि दुर्ग पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत अटल आवास बोरसी निवासी तीन युवक योगेश यादव पिता सूरज यादव (16 साल), सुमित यादव पिता रामकुमार यादव (17 साल) और चैतन्य बाघ पिता गणेश बाघ (16 साल) तीनो घटा रानी दर्शन और घूमने के लिए निकले थे।

तीनों एक ही बाइक CG 07 BY 6993 में जा रहे थे। वो लोग बुधवार सुबह 7 बजे के करीब जैसे ही फुंडा चौक के पास पहुंचे सामने से आ रहे ट्रक CG08 AE 6422 के ड्राइवर लोकेश कुमार हठीले पिता विशाल राम (35 साल) निवासी कलंकपुर थाना रनचिराई बालोद ने अपना संतुलन खो दिया। उसने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दूर जा गिरे तीनो दोस्त
ट्रक ने बाइक को इतनी तेज टक्कर मारी की बाइक सवार तीन युवक दूर जा गिरे। इससे उनके हाथ पैर और सिर में चोट आई है। योगेश को काफी गहरी चोट आई थी। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई है। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

 

Author