BJP कार्यकर्ताओं का मन टटोल रहे ओडिशा के MLA

Spread the love

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पड़ोसी राज्य ओडिशा के भाजपा विधायकों को बस्तर की विधानसभा सीटों को जिताने की की जिम्मेदारी मिली है। हालांकि, टिकट वितरण से पहले ही BJP MLA बस्तर की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर जा रहे हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का मन टटोल रहे हैं। किसने कितना काम किया और किसकी कितनी पकड़ है यह कार्यकर्ताओं की जुबानी जान रहे हैं। साथ ही चुनाव में कैसे काम करना है और किस तरह से चुनाव जीतना है इसकी स्ट्रेटजी बना रहे हैं।

ओडिशा से आए BJP MLA नउरी नायक जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मंडल पहुंचे। यहां उन्होंने साड़गुड़ और नियानार शक्ति केंद्र में ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं का मन टटोलने अलग-अलग बातचीत भी की। ग्राम साड़गुड़ में हुई बैठक में ग्यारह बूथ के कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक नउरी नायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक-एक बूथ को सशक्त बनाना है।

प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में भाजपा को विजयी बनाने की शपथ लेकर कार्य करें। क्षेत्र के हर परिवार से संपर्क बनाने कार्यकर्ता अभी से जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दें। भाजपा को जितना है और छ्त्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार बनाना है की बात कही। ओडिशा के MLA ने बस्तर के BJP नेताओं के कामों भी करीब से जाना। किस नेता को कार्यकर्ता पसंद कर रहे हैं, किससे कामों से खुश और नाखुश हैं यह भी जाना। ऐसा बताया जा रहा है कि, MLA ने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बातचीत भी की।

28 अगस्त तक बस्तर में ही रहेंगे

बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीट जितने और प्रदेश में सरकार बनाने भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां केंद्र और राज्य स्तर के बड़े नेता बस्तर का लगातार दौरा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब पड़ोसी राज्य ओडिशा के भाजपा के विधायकों को बस्तर भेजा गया है। MLA नित्यानंद गोंड़़, नउरी नायक और सुभाष पाणिग्रही बस्तर आए हुए हैं। 22 अगस्त को ये तीनों यहां पहुंचे हैं जो 28 अगस्त तक बस्तर में ही रहेंगे। बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के लिए माहौल बना रहे हैं। साथ ही चुनावी समीकरण जान रहे हैं।

 

Author