जिले के कांग्रेसियों ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन उत्साह से मनाया। वहीं जशपुर में जिला कांग्रेस महामंत्री संजीव भगत के मार्गदर्शन में लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में फल बांटे। इस दौरान मरीजों से मिलकर उन्हें फल देते हुए उनका हालचाल जाना। इससे पहले जिला कांग्रेस भवन में केक भी काटा गया।
इसके बाद आत्मानंद स्कूल के निर्माता सीएम बघेल के जन्मदिन पर उत्साह के साथ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों ने विधायक विनय भगत के साथ केक काटकर खुशी जाहिर की और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर सैकड़ों मरीजों फल देकर जल्द उनके स्वस्थ होने का कामना की।









