यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- राजभर हमारे पार्टी का हिस्सा नहीं

Spread the love

यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल को आज एक साल पूरा हो गया है। एक साल पूरा होने पर उन्होंने कहा कि इस एक साल में भारतीय जनता पार्टी का जो संगठन है और हमारे जो कार्यकर्ता हैं, वो विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता हैं। हमारा संगठन बूथ तक है, हमारा स्ट्रक्चर बहुत बड़ा है। सारे लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी की इस यात्रा को मजबूत बनाने का काम करते हैं। पार्टी के जो कार्यक्रम हैं, अभियान है। उन अभियानों के माध्यम से हम जनता के बीच में अपनी बात कहते हैं।

उन्होंने कहा कि सब लोगों ने एक साल में मिलकर बहुत अच्छा काम किया है। पार्टी सारे कार्यक्रम और अभियानों में देशभर में प्रथम स्थान पर रही है। मोदी जी-योगी जी के जो काम हैं उनके कामों से जनता को अवगत कराना यह बड़ा चैलेंज है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की जो ताकत है उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि हम इस पर सफल रहे हैं और आगे भी हमारी सरकार के जो काम है, जो संगठन के काम हैं, उन कामों को लेकर हम लगातार जनता के बीच में जाएंगे।

एक निजी समाचार चैनल से बातचीत करते हुए भूपेंद्र चौधरी से पूछा गया कि आगे क्या चुनौतियां हैं, आपके सामने, 24 का लोकसभा चुनाव है, मिशन 80 बहुत बड़ा लक्ष्य है? इस पर उनका जवाब रहा कि चुनाव कोई भी हो हमारे लिए बेहतर करना, पिछली बार जो रहा उससे अच्छा करना एक चैलेंज है। हम अपने सरकार के काम अपनी नीतियां, अपना एजेंडा जन जन तक कैसे पहुंचाएं अपना एजेंडा अधिकांश लोगों तक कैसे पहुंचे ये हमारा प्रयास रहता है।

हमारी पार्टी का हिस्सा नहीं हैं राजभर- भूपेंद्र चौधरी
वहीं उनसे पूछा गया कि आपके सहयोगी कभी-कभी अपने बयानों से मुश्किल बढ़ा देते, राजभर कह रहे हैं कि अब कोई भी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेगा? इस पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने जवाब दिया कति ये उनके अपने विचार हैं। उनकी पार्टी अलग है, हमारी पार्टी अलग है। वो हमारे गठबंधन का हिस्सा हैं, हमारी पार्टी का हिस्सा नहीं हैं।

 

Author