फिर सुर्खियों में मंत्री कवासी लखमा, बीड़ी का कश लगाते आबकारी मंत्री का वीडियो वायरल

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री और बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा अपने बयानों और अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर आबकारी मंत्री लखमा चर्चा में है। सोशल मीडिया पर मंत्री लखमा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे एक ग्रामीण के साथ घूम घूमकर बीड़ी का कश लगाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मंत्री कवासी लखमा इन दिनों अपने क्षेत्र में दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक गांव में ग्रामीण से मुलाकात की। ग्रामीण बीड़ी जलाया हुआ था। मंत्री लखमा अपने बीड़ी को उसकी बीड़ी से जलाया और ग्रामीण का हाथ पकड़े उसके साथ घूम-घूम कर बीड़ी पीते दिखे। साथ ही नाक से धुंआ छोड़ते भी दिखे। उनके बीड़ी पीने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

 

Author