सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने CM तारीफ में पड़े कसीदे, बोले- योगी मेरे दुश्मन नहीं दोस्त, 4 बार संसद में बैठे मेरे साथ

Spread the love

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार बर्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चर्चा में आ गए हैं। बर्क ने योगी को अपना दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि उनके और हमारे विचार कुछ अलग हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि वह उनके साथ चार बार संसद में भी बैठे थे। उनके इस बयान को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव ने भी बयान पर खुशी जताई है।

उन्होंने कहा कि योगी मेरे दुश्मन नहीं हैं, बल्कि मेरे दोस्त हैं। हां उनके और हमारे विचार कुछ अलग हैं। इस दौरान सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को भी याद किया। उन्होंने चंद्रयान 3 की सफलता पर पूर्व राष्ट्रपति कलाम को याद किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की देन है। हम उनके लिए दुआ कर रहे हैं। उनके विचारों को डवलप करने के बाद आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

बता दें कि शफीकुर्रहमान बर्क समाजवादी पार्टी के वो नेता हैं जो अपने बयानों में ऐसा कुछ कह देते हैं कि राजनीतिक गलियारों में हंगामा हो जाता हैं। बर्क हमेशा भाजपा पर हमलावर रहे। शफीकुर्रहमान बर्क PM मोदी और CM योगी की नीतियों पर हमेशा प्रहार करते रहे, लेकिन इस पर योगी की तारीफ कर उन्होंने चौंका दिया है। इससे पीछे उनकी क्या सियासी मंशा है, ये तो वहीं जानें।

 

Author