युवक ने पुल पर कपड़े उतारकर की ये शर्मनाक हरकत!, पुलिस से मांगे 5 हजार रुपए, जानें पूरा मामला

Spread the love

यूपी के हरदोई जिले से एक युवक के ड्रामे की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस युवक ने गर्रा पुल की रेलिंग पकड़कर नदी में कूदने का ड्रामा करने लगा। इस ड्रामे की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। थोड़ी देर में खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे काबू करने की कोशिश करने लगी, लेकिन युवक ने ड्रामा कम करने का नाम नहीं लिया। मौके पर कांस्टेबल गुंजन सिंह ने उसे किसी तरह ऊपर खींच लिया।

युवक ने ड्रामे को देखकर गर्रा पुल पर लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। बाद में पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। ये युवक पाली कस्बे के मोहल्ला सरांय सैफ का निवासी बताया जा रहा है। उसने नदी पर कपड़े उतार दिए और चार फीट की रेलिंग फांदकर नदी की तरफ खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने युवक से बाहर आने के लिए कहा तो उसने बदले में पांच हजार रुपए मांग लिए।

पुलिस भी काबू करने में रही नाकाम
युवक के इस ड्रामे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को काबू करने की कोशिश की, लेकिन युवक का ड्रामा कम होनें का नाम नहीं ले रहा था, इसी बीच मौके पर मौजूद कांस्टेबल गुंजन सिंह ने किसी तरह युवक को पकड़कर उपर खींच लिया और पुलिस उसे थाने ले गई।

 

Author