अमित शाह :’शराब घोटाले में 2100 करोड़ केवल टीप’

Spread the love

रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। शाह ने 21 सौ करोड़ के शराब घोटाले को केवल टीप बताया है। उनके मुताबिक भ्रष्टाचार इससे ज्यादा का किया गया है। दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शाह के साथ भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहे।

बीजेपी ने इस आरोप पत्र की घोषणा 9 जुलाई को की थी। आरोप पत्र को संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक ओपी चौधरी और प्रेम प्रकाश पाण्डेय के अलावा समिति के सदस्यों की ओर से बनाया गया था।आरोप पत्र में भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी के साथ ही सरकार की विफलताओं के मुद्दों पर फोकस किया है। इन सबसे जुड़े विषयों को आरोप पत्र में शामिल किया गया है।

अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें

  • छत्तीसगढ़ में घपले-घोटालों और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है।
  • कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बीमारू बनाकर छोड़ा था। रमन सिंह ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी के सपनों का राज्य बनाने का काम किया।
  • मोदी देश के पीएम बने तो प्रदेश को निखारने का बहुत प्रयास किया।
  • 18 के बाद आई सरकार ने पीएम का साथ देने के बजाय लूट-खसोट पर फोकस किया।
  • 2019 में हमने 11 में से 9 सीटें जीती। 24 में हम 11 की 11 सीटें जीतेंगे।
  • दिल्ली दरबार में एटीएम बनाकर छत्तीसगढ़ को विकास की राह से भटका दिया है।
  • अगला चुनाव सीएम या दल बदलने के लिए नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ का भाग्य लिखने वाला चुनाव है।
  • लोग तय करें कि धर्मांतरण करवाने वाली सरकार चाहिए या आदिवासी संस्कृति को जीवित करने वाली सरकार।
  • पिछड़ा वर्ग का आधार चाहिए या इनके नाम पर हजारों करोड़ों का घोटाला
  • छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को नौकरी चाहिए या दुबई में सट्टे का काम।
  • छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और घोटालों से सिर्फ भाजपा बचा सकती है।
  • पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।
  • हमने गरीब की झोपड़ी तक राशन पहुंचाने का काम किया।
  • कोरोना में हमने 5 किलो अतिरिक्त चावल भेजा।‌ इस सरकार ने उसमें भी घोटाला कर दिया।
  • आपने अगर गलती करी है तो एजेंसी आपके पास आएगी। गलत नहीं किया तो क्यों डरते हो?
  • लैपटॉप, मोबाइल देने की योजना हमने शुरू की। आपने इसमें भी घोटाला किया
    विधायकों को लूट की खुली छूट दे दी गई है।
  • भ्रष्टाचार इकट्ठा करने वाले छत्तीसगढ़ में कलेक्टर हैं।
  • सीएम चाटुकारिता में व्यस्त, जनता से किए वादे भूल गए
  • तेंदू पत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका, साड़ी वितरण की योजना बंद कर दी।‌ संग्रहण में कभी आई। योजना क्यों बंद की?
  • 16 लाख गरीबों के मकान बनाने की पीएम आवास योजना बंद क्यों की?
  • पूर्ण शराबबंदी का वादा कर 2100 करोड़ का घोटाला कर दिया। 2100 करोड़ रुपए टीप है। घोटाला इससे कहीं बड़ा है। कभी भी किसी घोटाले में वास्तविक रकम पकड़ में नहीं आती।‌
  • सरकारी नौकरियों की नीलामी कर सरकार ने बेरोजगारों को छला।
  • जो लोग जेल में बंद हैं, वो लोग इनके नाम उजागर न कर दें इसलिए इन्हें नींद नहीं आती।

आरोप पत्र का पहला पेज
इसमें एक कार्टून बना है, जिसे वर्दी के साथ दर्शाया गया है। इस वर्दी में मैडल लगे हैं, जिसमें ढेबर, भाटिया, कोषाध्यक्ष, समीर, शुक्ला, टुटेजा, हुसैन और माहेश्वरी लिखा हुआ है। उनके सिर पर एक टोकरी है, जिस पर ढांढ लिखा हुआ है।

टारगेट किलिंग करवाती है राज्य सरकार- अजय चंद्राकर

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने स्वागत भाषण दिया। जिसमें उन्होंने कहा आरोप पत्र एक छोटा सा दस्तावेज है। कांग्रेस एक ऐसी सरकार है जो स्वयं का राजस्व को चोरी करती है। इस सरकार ने कोरोना में 1 रुपये भी खर्च नहीं किया। ये पहली सरकार है जो माफिया को संरक्षण देती है। टारगेट किलिंग करवाती है।

आरोप पत्र छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की साजिश- कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के लगाए गए आरोप को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि बीजेपी के पास सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के आगे कोई मुद्दा नहीं है।भूपेश सरकार में प्रदेश के हर वर्ग खुशहाल हुआ है। भाजपा राजनैतिक हताशा में जो आरोप लगा रही है। उसका कोई प्रमाण नहीं है।

 

Author