CM केजरीवाल और मान का छत्तीसगढ़ दौरा

Spread the love

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरा पर रहेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आएंगे। वह बस्तर के जगदलपुर में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। केजरीवाल का तीन महीने में तीसरा दौरा है।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का 3 महीने में यह तीसरा दौरा है। इससे पहले 2 जुलाई को बिलासपुर में आम आदमी पार्टी की बड़ी सभा हुई थी, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

केजरीवाल से पहले संजीव झा का दौरा

केजरीवाल और मान के पहले मंगलवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुके हैं। ‘आप’ के जारी बयान के अनुसार संजीव झा ने घोषित विधानसभा चुनाव के 10 उम्मीदवारों के साथ बैठक की। साथ ही बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल या कहें ग्राउंड लेवल पर पार्टी द्वारा किए जा कार्यों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी विजयी मंत्र भी दिया।

बस्तर में आप का फोकस
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्यशियों को चुनावी मैदान में उतारने वाली है, लेकिन पार्टी का फोकस बस्तर संभाग की सीटों पर ज्यादा है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी बस्तर क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का जगदलपुर दौरा अहम माना जा रहा है।

3 बड़े चेहरे AAP में शामिल

केजरीवाल के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तीन बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सक्ती जिले के कांग्रेस नेता चरणदास महंत के करीबी और जाने-माने समाजसेवी अनुभव तिवारी, कांकेर के रिटायर्ड डीएसपी डीएस डेहारी और धमतरी के भोजराज साहू ने ‘आप’ की सदस्यता ली।

छत्तीसगढ़ ‘आप’ प्रभारी संजीव झा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। संजीव झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले इन प्रमुख हस्तियों के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। जो लोग छत्तीसगढ़ की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं वे हर दिन ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं।

 

Author