रायपुर। अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चित रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ में भी एक बयान देकर नई चर्चा छेड़ दी है। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से चर्चा में हिमंत सर्मा ने कहा कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस के एकमात्र अच्छे नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिंहदेव मेरे अच्छे मित्र भी हैं।
मणिपुर हिंसा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर में स्थिति संभालने की कोशिश हमारे सीएम कर रहे हैं। इसके लिए म्यानमार और चाइना पॉलिसी इन्वॉल्व हैं।










