Priyanka Gandhi पहुंची राजधानी, कांकेर में करेंगी चुनावी आगाज़

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कभी भी आचार संहिता का ऐलान हो सकता है। राजनीतिक पार्टियों की धड़कने तेज हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं।

इस बीच एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी प्रवास के तहत रायपुर पहुंचीं है। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्‍वागत किया। प्रियंका शुक्रवार को कांकेर दौरे पर रहेंगी। जहां प्रियंका नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।

कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में महासभा का आयोजन किया गया है। महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद अपराह्न तीन बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

प्रियंका गांधी का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल नगरीय निकायों और पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा है। ऐसे में कांग्रेस की महासचिव सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्री देंगी।

 

Author