- रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बिहार और झारखंड के 90 नेताओं को बुलाया है। ये नेता वहां के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक से लेकर वर्तमान के सासंद, विधायक और विधान पार्षद हैं। इन सभी को एक एक विधानसभा सीट पर ड्यूटी लगाई गई है। ये तमाम नेता अब चुनाव तक यहीं रुकेंगें, और विधानसभा स्तर पर चुनावी मोर्चा संभालेंगे।
CG Vidhansabha Chunav 2023: ’23 साल में भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ जनता को लूटा है’, इस नेता का बड़ा आरोप
दरअसल वर्तमान सरकार की कमजोरी और रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल के बारे में बताने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में बैठक रखी गई थी गई प्रदेश के चुनाव सह प्रभारीऔर केंद्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन और प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने संबोधित किया। सबको उनके कार्यक्षेत्र वाले विधानसभा क्षेत्र की संक्षिप्त जानकारी दी गई, और भूपेश बघेल सरकार की नाकामयाबियों के बारे में बताया गया।
2023-10-16









