दिवाली से पहले जोर का झटका, इतने रुपये बढ़े सिलेंडर के दाम, जानिए क्या है नई कीमत….

Spread the love

रायपुर। नवंबर का माह शुरू होते ही लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। वहीं नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कई नए वित्तीय बदलाव होने वाले हैं। महीने की शुरुआत में ही कंपनियां रसोई गैस की कीमतें तय करती हैं। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव होता है। ऐसे में नवंबर की शुरुआत में ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।

 

वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां Lpg सिलिंडर के नए दाम लागू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सिर्फ कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। 19 kg सिलिंडर के दाम में 103 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अभी 1939 में मिल रहा था, अब 2042 रुपए में मिलेगा। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

Author