राजीव भवन में आज कांग्रेस की समीक्षा बैठक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में दो दिवसीय समीक्षा बैठक रखी गयी है। जिसमें आज शाम 4 बजे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण एवं पूर्व मंत्री व नवनिर्वाचित विधायकगण बैठक रखी गयी है।

वही कल यानी 23 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं सचिवगण, दोपहर 12.30 बजे विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट से वंचित पूर्व विधायकगण, दोपहर 2 बजे प्रदेश मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षगण, दोपहर 3.30 बजे समस्त जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण की बैठक रखी गयी है।

Author