मीना साहू हत्याकांड का खुलासा, टीवी पर सीन देखने के बाद हुआ विवाद, गुस्साए देवर ने फर्श पर सिर पटककर कर दी बहू की हत्या

Spread the love

बालोद : बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम निपानी में पिछले दिनों घर पर हुई एक महिला मीना साहू उर्फ़ रामबती की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. हत्यारा कोई और नहीं उनके घर के बगल में ही रहने वाला परिवार का ही सदस्य उनका जेठ विजय साहू निकला.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की रात को मृतिका गोल्डमाइन्स नामक चैनल पर एक साउथ की फिल्म देख रही थी. इस दौरान बहू के कारण पारिवारिक विवाद का एक सीन चल रहा था. इस सीन को पास में ही खड़ा जेठ भी देख रहा था. उसे लगा कि इस सीन के जरिए वह अपनी भाई-बहु को समझाएगा कि किस तरह बहू के कारण विवाद होता है. ऐसा परिवार में नहीं होना चाहिए. वह उसे समझाने का प्रयास कर रहा था लेकिन मृतिका ने गाली गलौज शुरु कर दिया। गुस्से में आकर फिर जेठ ने बाल पकड़ कर उसे पलंग से नीचे गिरा दिया और फर्श पर कई बार सिर पटक उसकी हत्या कर दी. इस तरह जेठ ने अपने भाई की पत्नी को बिना किसी हथियार के बाल पकड़कर सिर जमीन पर पटक कर हत्या की थी.
इस मामले में पुलिस द्वारा शुरु से ही परिवार के सदस्यों पर शक जताया जा रहा था. शक की सुई परिवार के लोगों पर ही अटकी हुई थी. सभी परिजनों से अलग-अलग बयान लिए जा रहे थे. इस दौरान आरोपी अपना बयान बदल रहा था और गोल-गोल जवाब दे रहा था. जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या उसके द्वारा किया जाना पाया.
बता दें कि 14 अप्रैल को सुबह मोबाईल से पुलिस को खबर मिली कि ग्राम निपानी में एक महिला रामबती (मीना) साहू की संदेहास्पदमौत हो गई है. आसपास खून बिखरे पड़े हैं. खबर पाकर ग्राम निपानी घटनास्थल जाकर पुलिस ने छानबीन शुरु की. देखने पर हत्यात्मक प्रकृति का पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को खबर देकर एफएसएल एवं डॉग टीम को बुलाया गया. मर्ग कायम कर जांच में लिया गया.
मृतिका के पति रामेश्वर साहू के द्वारा बताया कि वे 12 अप्रैल को लोक कला नाचा पार्टी में काम करने ग्राम बुची भरदा के बाद 13 अप्रैल को भानुप्रतापुर के ग्राम अतामार में कार्यक्रम दे रहे थे. कार्यक्रम के दौरान काल नही उठा पाया। सुबह-सुबह मेरे साथियों ने बताया कि तुम्हारे घर से फोन आया था. जल्दी चलना है कोई घटना हो गया है. तो वह अपने साथियों के साथ उनके वाहन में बैठकर निपानी आ गया. तो देखा कि घर के बेटियां और परिवार के अन्य लोग रो रहे थे. मेरे घर में पुलिस वाले भी आये थे. मुझे देखकर मेरी बेटी मम्मी बोलकर रोने लगी. तब उनके पिता और बेटियों ने घटना की जानकारी दी.
पति ने बताया कि 13 अप्रैल को पत्नि घर पर थी. मेरे दोनो बच्चे, मेरे दोनो भाभियां और बच्चे गांव के परिवार में लुगरा चुड़ी लेकर एक कार्यक्रम में दिन को बाहर चले गये थे. घर पर मेरे पिता माता जिनको लकवा मार दिया है और मेरा बड़ा भाई विजय साहू, उनकी बेटी मुस्कान घर में थे. रात में करीब 8 बजे मेरी पत्नी ने मेरे पापा और मां को खाना खिलाकर टीवी देख रही थी. हम सभी भाई अलग-अलग अपने-अपने हिस्से के मकान रुम में रहते हैं. मेरे पिता जी को खाना खिलाने के बाद पिता को उनके कमरे में भेज दिये। और पिता और मेरे बड़े भाई विजय, भतिजी माता को लकवा होने से देखरेख करने के लिए उनके कमरा में रात 9 बजे सो गए. करीब 12 बजे रात को मेरी बेटी पायल और गुंजन अपने बड़ी मम्मी लोग व अन्य बच्चों के साथ वापस घर आए. मेरी बेटिया घर के अंदर गई तो देखी घर का दरवाजा खुला हुआ था. मेरी पत्नी अपने कमरा में फर्स में लेटी थी. आसपास खून ज्यादा दिखने से जल्दी से अपनी बड़ी मम्मी और बड़े पापा विजय साहू, दादा को जगाये और घर का लाईट जलाकर देखे तो मेरी पत्नि मुंह के बल जमीन पर लेटी पड़ी थी. आसपास बहुत खून बिखरा पड़ा हुआ था. तब मेरे पिता जी ने गांव के सरपंच और पड़ोस के लोगो को बुलाया। देखे मेरी पत्नी की मौत हो गई थी. मेरी पत्नी रामबती साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के अंदर प्रवेश कर उसे मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया था.
प्रार्थी रामेश्वर साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी निपानी थाना व जिला बालोद के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 169/2025 धारा 103(1), 332 बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया गया.
गांव के कैमरा, आसपास के लोगो से पुछताछ के दौरान और घर के जेठ आरोपी विजय साहू का पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब व हर बार अलग-अलग जवाब दे रहा था. चूंकि हत्या का आरोपी मृतिका का ही परिजन था. इस कारण पुलिस को पाइंटेड कर आरोपी की पहचान करने में परेशानी हो रही थी.
बार-बार पुछताछ के बाद टूट कर आरोपी जेठ विजय साहू ने बताया कि उसने किस तरह से अपने भाई की पत्नी की हत्या की. हत्या के बाद आरोपी के द्वारा सबूत छुपाने के नियत से अपने हाथ पैर और कपड़े चप्पल को धोना बताया और घर के परिवार आने से एक्टिंग करना बताया। आरोपी के घटना दिनांक को पहने कपड़े चप्पल को जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस मामले में आरोपी को पकड़ने में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. दुर्याधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, संजय सोनी, नागेष साहू, आकाश दुबे मोहन कोकिला म.आर. लक्ष्मी पटेल, ममता ठाकुर व सायबर सेल बालोद से उप. निरी जोगेन्द्र साहू, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश सोनी मिथलेश यादव पूरन देवांगन गुलजारी साहू , व सायबर सेल व थाना के समस्त स्टाफ का अहम योगदान रहा.

Author