घरेलू विवाद के बाद SECL के 70 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी की संदिग्ध मौत, गांव में मिला शव, बाइक गायब, फैली सनसनी, कई सवाल व अटकलें हुई तेज

Spread the love

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त SECL कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. घरेलू विवाद के बाद घर से निकले 65 साल के भारत यादव का शव अगले दिन गांव में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शुरूआती जांच में पुलिस ने जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है. हालांकि मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भारत यादव केशव नगर के निवासी थे और SECL से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार के साथ रह रहे थे. घर में कपड़े सुखाने जैसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद वे नाराज होकर घर से निकल गए. परिजनों ने उनकी काफी तलाश की. लेकिन उनका कोई पता नहीं चला.
अगली सुबह गांव में उनका शव मिलने की खबर मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर उल्टी के निशान मिलने की वजह से पुलिस जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जता रही है. फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है.
मौके से मोटरसाइकिल गायब होने से कई अटकलें को जन्म दे रहा है. मृतक चश्मा पहना हुआ है. बगल में मोबाइल पड़ा हुआ है. और किसी तरह का बाहरी चोट नजर नहीं आई.
पुलिस ने बताया कि मृतक भरत यादव का गोद लिया हुआ पुत्र ने बताया कि बात-बात में गुस्सा करने वाले पिताजी कल घर से ग़ुस्सा कर गए थे. पुलिस विभिन्न बिंदुओं की जांच कर रही है.
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक किसी मानसिक तनाव या कोई दूसरी वजह से परेशान थे या नहीं. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही वजह का खुलासा हो सकेगा.
यह घटना एक बार फिर इस बात की तरफ इशारा करती है कि घरेलू तनाव और पारिवारिक विवादों को समय रहते संवाद और समझदारी से सुलझाना कितना जरुरी है.

Author