धमतरी/कुरूद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने सुलभ शौचालय में दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा. जिनके पास से नगद और मोबाइल जब्त किया गया है. यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि कुरूद के नया बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हजारों रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. खबर मिलते ही कुरूद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश देकर 6 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया.
कब्जे से नगद मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार 300 रुपये नगद, 5 मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई गई है और 52 पत्ती ताश जब्त किए. इस कार्रवाई में कुल करीब 29 हजार 300 रुपये का सामान जब्त किया. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत थाना कुरूद में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार जुआरियों का नाम
राजू साहू, उम्र 25 साल निवासी कुरूद
प्रदीप सिंघा, उम्र 38 साल निवासी कलारपारा, कुरूद
करण निर्मलकर, उम्र 28 साल निवासी कुरूद
अनुज शर्मा , उम्र 38 साल, निवासी इंदिरा नगर, कुरूद
सागर पुरेना,उम्र 32 साल निवासी नया बाजार, कुरूद
सेवक राम साहू, उम्र 50 साल निवासी पचरीपारा, कुरूद
सभी थाना कुरूद, जिला धमतरी (छग)
2026-07-12











