नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नवापारा में मंदिर के पास गांजा बेच रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 550 ग्राम गांजा और 59,500 का मशरूका जब्त

Spread the love

रायपुर/अभनपुर/नवापारा : गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर के पास गांजा बेच रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 550 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री की नकदी, तीन मोबाइल फोन सहित कुल ₹59,500 मूल्य का मशरूका जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी:-
मिली जानकारी के मुताबिक थाना गोबरा नवापारा को मुखबिर से खबर मिली कि शीतला पारा स्थित हनुमान मंदिर चबूतरा के पास तीन युवक कैरी बैग में अवैध गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं. खबर मिलते ही थाना गोबरा नवापारा पुलिस और साइबर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया.
550 ग्राम गांजा, नकदी और मोबाइल जब्त:-
आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक कैरी बैग में रखा करीब 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया. जिसकी अनुमानित कीमत ₹27,000 बताई गई है. इसके अलावा गांजा बिक्री से मिले ₹2,000 नगद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस द्वारा जब्त किए गए मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹59,500 आंकी गई है.
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला:-
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत जुर्म दर्ज किया है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा के सउनि हेमंत यादव, पीएसआई जागेश्वर सिंह, टंकेश्वर, आरक्षक हुलास, सनत पाल, टीकम साहू, साइबर आरक्षक राकेश सोनी तथा गौरी शंकर साहू सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.
आरोपी
ईशाक रिजवी उम्र 26 साल
सोमनाथ साहू उम्र 27 साल
निखिल साहू उम्र 21 साल
तीनों आरोपी शीतला पारा, गोबरा नवापारा के निवासी बताए गए हैं.

Author