सरगुजा : सरगुजा जिले एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें सत्ता के निकटवर्ती व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है. सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला उपसरपंच के पति पर 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने बुधवार शाम को शिकायत दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है. यह मामला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव की 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा सुबह-शाम उपसरपंच के घर काम करती थी और खाना भी बनाती थी. दिन में वह स्कूल जाती थी. बताया जा रहा है कि उपसरपंच ने छात्रा के रिश्तेदारों से उसकी शादी का पूरा खर्च उठाने का वादा भी किया था.
नाबालिग छात्रा का आरोप है कि वह 20 जुलाई को उपसरपंच के घर शाम को काम करने गई थी. उसने बताया कि वह किचन में खाना बना रही थी. इसी दौरान उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने पीछे से उसे पकड़ा और कमरे में ले गया. पीड़िता ने बताई, तरुण जायसवाल ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि तुम्हारे साथ ऐसा ही करना है. उसने नाबालिग के कपड़े उतारे और दो बार रेप किया. पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.
जघन्य कृत्य के बाद आरोपी ने पीड़िता को गंभीर धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार डालेगा. इतना ही नहीं, पीड़िता के रिश्तेदारों को पैसे का लालच देकर थाने में शिकायत दर्ज कराने से भी रोका गया.
पीड़िता के परिजनों ने इस भयावह घटना को सहन नहीं किया. बुधवार शाम को वे 100 से ज्यादा ग्रामीणों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी (महिला उपसरपंच का पति) तरुण जायसवाल को अंबिकापुर के चोपड़ापारा इलाके से हिरासत में लिया.
पुलिस की कार्रवाई:
कोतवाली थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. आरोपी से पूछताछ चल रही है. पुलिस इस मामले में POCSO एक्ट, दुष्कर्म और धमकी संबंधी धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई का आश्वासन दे रही है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है यह मामला आदिवासी इलाकों में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है. स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैला हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. ताकि भविष्य में कोई भी सत्ता के बल पर निर्दोषों का शोषण न कर सके.
2026-07-23










