ऋषिकेश दर्शन गए परिवार के घर 5 करोड़ की चोरी, इलाके में मचा हड़कंप, महज 25 घंटे में पुलिस ने खोल दिया पूरा राज!, सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

Spread the love

बिलासपुर : बिलासपुर में एक बिल्डर के घर से 20 तोला सोना, करोड़ों के कीमती पत्थर और करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी की खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. मामला सामने आते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर चोरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए. लगातार तीन दिन तक चली जांच, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन जांच में ऐसा खुलासा हुआ. जिसने पूरी कहानी ही पलट दी. जिन करोड़ों के कीमती पत्थरों को चोरी होना बताया गया था. वे बिल्डर के घर से ही बरामद हो गए. वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1 लाख 6 हजार 635 नकद समेत चोरी का सामान जब्त किया.
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बिल्डर रजनीश सेठ 18 जुलाई को परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने गए थे. घर की देखरेख एक गार्ड के जिम्मे थी. गुरुवार को गार्ड ने घर के पीछे लगा विंडो एसी निकला हुआ देखा और इसकी खबर मकान मालिक को दी. इसके बाद बिल्डर के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. इधर वीडियो कॉल पर घर देखने के दौरान बिल्डर ने करीब 20 तोला सोना और कीमती पत्थरों समेत करीब 5 करोड़ रुपये का सामान चोरी होने की बात कही. बड़ी चोरी की खबर मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस को जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.
सीसीटीवी ने खोला राज, तीन नाबालिग निकले मास्टरमाइंड
एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में कुछ नाबालिगों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया. आरोपियों ने घर से ₹1,06,635 नकद, सोने की एक चेन, सोने का एक पतला कड़ा, चांदी के जेवर, चांदी के बर्तन और नलों की टोंटियां चोरी करने की बात कबूल की. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया.
जांच में पलटी 5 करोड़ की कहानी, करोड़ों के कीमती पत्थर घर में ही मिले
जांच के दौरान पुलिस को सबसे बड़ा खुलासा तब मिला. जब बिल्डर द्वारा चोरी बताए गए महंगे और कीमती पत्थर घर के भीतर ही सुरक्षित मिल गए. इससे शुरुआती तौर पर बताई गई करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी की कहानी पूरी तरह बदल गई. पुलिस के मुताबिक असल में चोरी नकदी, जेवर, चांदी के सामान और अन्य घरेलू सामान की ही हुई थी.
पुराने नोट भी नहीं छोड़े, बंद हो चुकी करेंसी भी समेट ले गए
पूछताछ में यह भी सामने आया कि बिल्डर ने अलमारी के लॉकर में ₹2,000 का एक पुराना नोट और ₹500 के भी पुराने नोट संभालकर रखे थे. नाबालिग उन्हें भी अपने साथ ले गए थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पुराने नोट भी बरामद कर लिए हैं. साथ ही चोरी की गई नलों की टोंटियां भी जब्त की गई हैं.
अब खुलेगा पुरानी चोरियों का भी राज?
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं ये तीनों नाबालिग शहर की अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल तो नहीं रहे हैं. इस बारे में उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

Author