रायपुर : राजधानी रायपुर में ब्याज के पैसों को लेकर कथित तौर पर परेशान किए जाने से तंग आकर एक महिला द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है. महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है.. यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी रजिया बेगम ने जहर खा लिया। परिजनों के मुताबिक महिला पिछले कई साल से ब्याज की रकम चुका रही थी. इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा घर आकर उसे कथित तौर पर परेशान किए जाने का आरोप है.
बताया जा रहा है कि महिला ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा. जिसमें कथित तौर पर कई लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं. परिजनों का आरोप है कि करीब 6 तोला सोना लेने के बाद भी महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था. जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी.
सुसाइड नोट
जहर खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सुसाइड नोट में लिखे नाम और महिला को कथित तौर पर परेशान किए जाने के आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
2026-08-09











