सूरजपुर : सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई. जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा जरही चौक के पास हुआ, जहां कोयला लेकर जा रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को बाइक सवार युवक और युवती जरही चौक के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान कोयला लदे एक ट्रक की चपेट में बाइक आ गई. हादसे में बाइक पर सवार युवती को गंभीर चोटें आईं. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया.
वहीं हादसे में घायल युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. उसे प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है. घायल युवक का इलाज जारी है. हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी.
हादसे के बाद जरही चौक और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. युवती की मौत की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने सड़क हादसे को लेकर नाराजगी जताते हुए कोयला परिवहन का काम बंद करा दिया. इससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी र.
हादसे की खबर मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हालात को संभालने के साथ ही हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी. हादसा किन हालात में हुआ. ट्रक की स्पीड कितनी थी और बाइक ट्रक की चपेट में कैसे आई, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है.
2026-08-09











