खेत में काम करने गए 80 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम, नवापारा इलाके में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर/अभनपुर/नवापारा : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम सोठ में खेत में काम करने गए एक बुजुर्ग किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग किसान मृतक सामोधी राम साहू उम्र 80 साल निवासी सोठ खेत में काम करने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किन हालात में हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

Author