गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिला में छुरा ब्लॉक के ग्राम नांगझर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर बी.एस. उईके के निर्देश पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध तरीके से रेत उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही दो चैनमाउंटेन मशीनों को जब्त कर लिया. कार्रवाई के बाद दोनों मशीनों को फिंगेश्वर थाना के सुपुर्द किया गया है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध तरीके से रेत उत्खनन और भंडारण किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं।
वहीं, इस पूरे मामले में रायपुर और आरंग के रेत सिंडिकेटों पर अवैध रेत उत्खनन में शामिल होने के आरोप लगाए जा रहे हैं. खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद रेत के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अवैध उत्खनन व भंडारण से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.
2026-08-12











