राजिम में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

गरियाबंद/राजिम : राजिम थाना क्षेत्र के थाना पारा निवासी एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की उम्र करीब 25-26 वर्ष बताई जा रही है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक का शव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के सामने एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. शव मिलने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या वजह थी. इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा.

Author