Spread the love

गरियाबंद : राजिम विधायक रोहित साहू ने रविवार को ग्राम पंचायत हरदी और ग्राम बरबाहरा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया. प्रत्येक भवन 28 लाख 51 हजार रुपए की लागत से तैयार होगें. इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर ने की. प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, जनपद उपाध्यक्ष लेखराम साहू भी उपस्थित रहे. इसके पहले गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया.
इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सुशासन और विकास की सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है. सरकार बनने के बाद भाजपा ने हर वादे पूरे किए है. आज गांव-गांव में आवास बन रहे है. शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है
उन्होंने बीते दो साल में गांव में स्वीकृत विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हरदी गांव की तस्वीर बदल रही है. पिछले करीब ढाई साल के कार्यकाल में यहां करीब 6 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं. इनमें सीसी सड़क, महतारी सदन, नाली निर्माण, टीना शेड, पुलिया और रपटा निर्माण सहित पगार नाला में करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला उच्चस्तरीय पुल शामिल है. ये आपके आशीर्वाद से ही संभव हुआ है. इस दौरान उन्होंने ग्राम कसाबाय में सर्व समाज सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए और रामधुनी मंडली को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की. विधायक ने कसाबाय से तालेश्वर जतमई तक सड़क और पुलिया निर्माण और विजय नगर में सीसी सड़क निर्माण स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया.
नयापारा में 70 लाख के काम
इसके बाद विधायक ग्राम पंचायत बरबाहरा के आश्रित ग्राम नवापारा पहुंचे. यहां उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपुजन के बाद ग्रामीणों की समस्या सुनी. मौके पर विधायक ने निराही माता मंदिर में सीढ़ी निर्माण और नवापारा-परसुली मार्ग में रपटा निर्माण की घोषणा की. लीला मंडली को सामग्री के लिए 15 हजार रुपए देने की भी घोषणा की. उन्होंने पूर्व स्वीकृति कार्यों की जानकारी दी. कहा दो साल में टीना शेड, सीसी सड़क सहित 70 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत हुए है.
कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- सवाल जरूर पूछना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ लोगों को बहकाने का काम करती है. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कांग्रेस वाले आएं तो उनसे पूछना कि पांच साल में कितने लोगों को आवास दिया? कितने लोगों को हर महीने 500 रुपए दिए? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी है.
इस मौके पर कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष लेखराम साहू ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों के विकास को प्राथमिकता मिल रही है. विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं.
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी, मंडल महामंत्री प्रह्लाद ठाकुर, रितेश यादव, उमेश सिंह, प्रतीक तिवारी, प्रतीक सिंह, संजू साहू, तरुण ठाकुर, ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच मिथलेश ध्रुव, भागवत ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Author