रायपुर : रायपुर की उत्कृष्ट शिक्षक डॉ. शिप्रा बेग को अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ रत्न शिक्षक सम्मान जो महाराष्ट्र की उत्कृष्ट सामाजिक संस्था,एवं आचार्य शिरोमणि उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ. बता दें कि शिक्षक दिवस के पूर्व यह सम्मान इनको दिया गया. शकुंतला फाउंडेशन द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा यह सम्मान प्राप्त हुआ. इसके पूर्व भी कई और पुरुस्कार इनको प्राप्त हुए है.
शिक्षा दूत मुख्यमंत्री अलंकरण पुरस्कार, नवाचारी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान आदि अन्य सम्मान प्राप्त डॉ शिप्रा बेग पिछले 18 सालों से शासकीय शाला में अध्ययन अध्यापन का कार्य समर्पण के साथ करती आ रही है. बच्चों के अध्ययन में नवाचार करते हुए उनको विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पूर्ण निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य कर रही है. इसके परिणामस्वरूप ही उक्त सम्मान इनको प्राप्त हुआ है. हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.












