खेत की तरफ जा रहे ग्रामीण के सामने अचानक सामने आई मादा भालू, हमला कर किया घायल, इलाके में दहशत का माहौल, क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग

Spread the love

गरियाबंद/छुरा : छुरा वन परिक्षेत्र के कनसिंघी परिसर अंतर्गत दादरगांव (नया) में मादा भालू के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया. हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक दादरगांव (नया) निवासी बिसऊ राम मरकाम पिता मनोहर मरकाम 40 साल सुबह अपने खेत में काम करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान वन क्षेत्र के पास अचानक उनका सामना एक मादा भालू से हो गया. बताया जा रहा है कि भालू के साथ उसके दो शावक भी मौजूद थे.
अचानक सामने आए भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गए. हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें फौरन उपस्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया.
मादा भालू के साथ शावकों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों में वन क्षेत्र के आसपास आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है. वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग भी की जा रही है.

Author