ग्रामीण आजीविका को पंख:
डौंडी के ग्राम सिंघोला में बालोद हरेली एफपीओ की नई हैचरी यूनिट का भव्य शुभारंभ
डौंडी (बालोद): कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अंचल में स्वरोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में बालोद हरेली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) ने एक और मील का पत्थर छू लिया है। विकासखंड डौंडी के ग्राम सिंघोला में बालोद हरेली एफपीओ की नवीन हैचरी यूनिट का शानदार शुभारंभ किया गया है.
इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद के वनमंडलाधिकारी (DFO) अभिषेक अग्रवाल, पशु विभाग के उपसंचालक डॉ. देवेंद्र सिहारे एवं उपसंचालक डॉ. आई.पी. सिंह ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. साथ ही, श्रीमती उपासना वर्मा और जितेंद्र देवांगन ने विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

किसान सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर जोर
कार्यक्रम के दौरान DFO अभिषेक अग्रवाल एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बालोद हरेली एफपीओ द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे अनूठे और सराहनीय कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रकार की पहलों से न केवल किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

सफलता के पीछे समर्पित नेतृत्व
इस महत्वपूर्ण हैचरी यूनिट के स्थापना और संचालन को सफल बनाने में एफपीओ के बोर्ड सदस्य श्सिसुपाल निषाद एवं बीओडी हेड बादल बुधे जी की सक्रिय और प्रेरणादायक भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में यह योजना धरातल पर उतरी है.
आर्थिक मजबूती की ओर एक और कदम
बालोद हरेली एफपीओ द्वारा शुरू की गई यह हैचरी यूनिट क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस यूनिट के शुरू होने से डौंडी क्षेत्र में पोल्ट्री और संबद्ध कृषि गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।.








