कलेक्टर ने किया ऑनलाइन आवदनों के हो रहे सत्यापन निरीक्षण

Spread the love

सूरजपुर। जिले में बेरोजगारी भत्ता के लिए भरे जा रहे ऑनलाईन आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए जिला सूरजपुर अंतर्गत प्रत्येक पांच ग्राम पंचायतों का एक कलस्टर बनाया गया है। जहां आवदकों की ओर से ऑनलाइन किये गये आवेदन का मूलत: दस्तावेजों का सत्यापन के लिए गठित टीम की ओर से इस संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए योग्य बेरोजगार आवेदक का पात्रता का चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस कड़ी में आज लेक्टर इफ्फत आरा की ओर से तिलसीवा क्लस्टर अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल नवापारा में चल रहे आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ आकांक्षा त्रिपाठी, रोजगार अधिकारी चारु चित्रा उपस्थित थी।

Author