जमानत पर जेल से बाहर आए सामूहिक बलात्कार के 2 आरोपियों ने कथित रूप से समझौते का दबाव बनाने के इरादे से पीड़ित दलित किशोरी के मकान में आग लगा दी। जिससे बलात्कार पीड़ित किशोरी का बेटा और उसकी बहन झुलस गए। इस घटना की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी निंदा की है।
उत्तर प्रदेश में कुछ वर्षों से क्रूरता की एक ही कहानी बार-बार दोहराई जा रही है।
अपराधी इतने बैखौफ हैं कि उनकी क्रूरता का शिकार महिलाओं को वे वर्षों तक प्रताड़ित करते रहते हैं और नाकाम प्रशासन मौन होकर देखता रहता है।
प्रदेश की महिलाओं को झूठे विज्ञापन नहीं, सुरक्षा चाहिए। pic.twitter.com/9eBBJjMbRi
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 19, 2023
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में कुछ वर्षों से क्रूरता की एक ही कहानी बार-बार दोहराई जा रही है। अपराधी इतने बैखौफ हैं कि उनकी क्रूरता का शिकार महिलाओं को वे वर्षों तक प्रताड़ित करते रहते हैं और नाकाम प्रशासन मौन होकर देखता रहता है। प्रदेश की महिलाओं को झूठे विज्ञापन नहीं, सुरक्षा चाहिए।









