अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदने का रिवाज, क्या है फाइनेंशियल लॉजिक?

Spread the love

भारत में इस साल अप्रैल से जून में सोने की मांग 2022 के मुकाबले बढ़ सकती है. शादियों के सीजन के चलते आने वाले समय में सोने की बिक्री और बढ़ेगी. साथ ही, 22 मई को भी सोना ज्यादा बिकेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि 22 मई को अक्षय तृतीया है. इसलिए व्यापारियों को अन्य दिनों की तुलना में इस दिन ज्यादा सोना बिकने की उम्मीद है. भारत में धनतेरस के बाद सबसे ज्यादा सोने की खरीददारी अक्षय तृतीया पर ही होती है, जिसकी तैयारी सर्राफा बाजार में कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती है.

आइए जानते अक्षय तृतीया के दिन लोग सोने चांदी की ही खरीददारी क्यों करते हैं और क्यों माना जाता है अक्षय तृतीया को सर्वमान्य तिथि? धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति अक्षय तृतीया के दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदते हैं उन्हें वर्ष भर रुपये पैसे की कमी नहीं महसूस होती है. ज्योतिषों की माने तो इस दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदने से परिवार में पूरे साल तक सुख-समृद्धि रहती है. लेकिन हम आपको बताते हैं इसका फाइनेंशियल लॉजिक.

जानिए क्या है फाइनेंशियल लॉजिक
ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना घर पर लाने से सोने के रूप में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आपके घर पर हमेशा के लिए निवास करने लगते है. लेकिन अगर जानकारों के मुताबिक सोना ऐसी धातु है जिस पर महंगाई की मार नहीं पड़ती. बीते कई वर्षों में देखा गया है कि सोने पर निवेश से काफी अच्‍छा रिटर्न मिला है. भारत में लोगों के लिए सोना एक कीमती धातु ही नहीं बल्कि शुभ धातु भी है.

इसके अलावा भी ​निवेश के लिए सोना सबसे बेहतर विकल्पों में से एक माना जाता है. इसमें निवेश काफी सुरक्षित माना जाता है. साल दर साल इसकी कीमत में इजाफा होता ही रहता है. अब इसकी कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. इस कारण हर कोई सोने में कुछ न कुछ निवेश करना चाहता है.

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 07:49 बजे से पूरे दिन है. इसके साथ ही आप 23 अप्रैल को सुबह 05:48 बजे तक सोना खरीद सकते हैं. इस बार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए करीब 22 घंटे शुभ समय है.

Author