बॉडी को कूल रखने के लिए 5 मसालों को करें डाइट में शामिल

Spread the love

आमतौर पर गर्मी के मौसम में मसालों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. मसालों के सेवन से शरीर में गर्मी आती है और डायजेशन की भी समस्‍या हो सकती है. लेकिन कुछ ऐसे मसाले और हर्ब हैं जिन्‍हें अगर आप गर्मी से बचने के लिए डाइट में शामिल करें तो आपका शरीर दिनभर ठंडा रहेगा और पेट की परेशानियां भी दूर रहेंगी.

गर्मियों शुरू हो चुकी हैं और लोग खुद को ठंडा रहने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं. पसीने और गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग कोल्‍ड ड्रिंक और आइसक्रीम का सहारा ले रहे हैं. लेकिन ये शरीर को कुछ देर तक ही ठंडक देते हैं. ऐसे में अगर आप अपने शरीर को नेचुरल तरीके से अंदर से ठंडा रखना चाहते हैं तो डाइट में कुछ ऐसे मसालों व हर्ब को शामिल कर सकते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं.

हेल्‍थलाइन के मुताबिक, दो तरह के हर्ब हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. पहला हर्ब है रेफ्रिजरेट, यानी जो बॉडी टेम्‍परेचर को कम करता है और टिश्‍यू को कूल करता है. जैसे लेमनग्रास, लेमनबाम, लेवेंडर, पिपरमिंट, कैमोमाइल आदि. जबकि दूसरा हर्ब है डायफोरेटिक्स, जो शरीर पर पसीना निकालकर बॉडी को ठंडा करता है. जैसे पुदीना, नीबू, कैटपिन, कैमोमाइल आदि.

सौंफ- भारतीय मसालों की बात करें तो सौंफ एक ऐसा मसाला है जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करा है. सौंफ गर्मी से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है शरीर पर कहीं भी जलन, दानें, घमौरियों से भी राहत दिलाता है. आप इसे कच्‍चा या शर्बत बनाकर पी सकते हैं.

मेथी दाना- भी गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है. यह बॉडी टेम्‍परेचर को कम करने का काम करता है. अगर आप इसे रातभर पानी में डुबाकर रखें और सुबह इस पानी को पी लें तो गर्मी में होने वाली पेट की समस्‍या को भी ये ठीक करता है.

धनिया का बीज- भी शरीर के तापमान को कम करने का काम करता है. गर्मी में पेट की किसी भी तरह की समस्‍या से बचाने में यह काम आ सकता है. यह डायजेस्टिव हार्मोन्‍स को रिलीज करता है जिससे पाचन संबंधी समस्‍याएं गर्मी में हमें परेशान नहीं करतीं.

जीरा- भी गर्मी के मौसम में लू से हमें बचाता है. यह गर्मी में गैस, अपच, पेट दर्द जैसी समस्‍याओं से भी दूर रखने का काम करता है. आप भूना जीरा दही के साथ या जलजीरा के रूप में सेवन करें.

आमचूर-  भी गर्मी के मौसम में आप शरीर को ठंडक देने के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसमें भरपूर एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो गर्मी से स्किन पर होने वाले दानों को नहीं होने देता.

Author