बतौली। विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत भटको और करदना में 46 एकड़ जमीन के घोटाले की बात सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी सरगुजा विरोध प्रदर्शन के लिए अब सामने आ गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत भटको के ग्राम वासियों ने थाना बतौली में एक आवेदन दिया था कि कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के निज सचिव भूपेंद्र यादव एवं पटवारी कंचराम के सहायक हेमंत यादव द्वारा अपने एवं अपने पिता के नाम से कई एकड़ जमीन करा लिए हैं। अंबिकापुर के कुछ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा भी जमीन अपने नाम कराने की बात सामने आने पर अमरजीत भगत ने सरगुजा कलेक्टर को एक जांच समिति बना कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा आज भारत माता मंदिर बतौली बगीचा चौक में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा विकासखंड बतौली की ग्राम पंचायत भटको और करदना ही नहीं सीतापुर विधानसभा के मैनपाट,बतौली,नावानगर के दर्जनों गांव जो सभी पहाड़ी,वनाच्छादित क्षेत्रों में इस प्रकार की अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेसियों ने हजारों एकड़ जमीन को अपने नाम पर करा कर पट्टा बनवा लिया है। पूरे सुरगुजा सहित प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं। ग्राम पंचायत भटको मैं कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के निज सचिव भूपेंद्र यादव ने और अपने परिवार के नाम से लगभग 50 एकड़ जमीन को करा लिया है।
यह कैबिनेट मंत्री के संलिप्तता के कारण ही संभव हो सकता है। ऐसे घोटालों में जब तक बड़े और प्रभावशाली लोग संलिप्त नहीं होते तब तक इस प्रकार की बड़े घोटाले नहीं हो पाती। खाद मंत्री अमरजीत भगत के शासनकाल में बड़े पैमाने पर चावल घोटाला हुआ है। सरगुजा में ₹50 करोड़ का घोटाला सामने आया है और 1-2 करोड़ रुपए के प्रकरण बना कर एफ आई आर दर्ज किए गए हैं। जब तक इस प्रकरण में संपूर्ण जांच नहीं होती,तब तक हमारा यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल बतौली के द्वारा किया गया था।इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, भाजपा मंडल बतौली के प्रभारी रोशन लाल गुप्ता ,भाजपा मंडल अध्यक्ष रज्जू राम,भाजपा मंडल के महामंत्री निशांत कुमार गुप्ता, ईश्वर यादव ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बतौली नरेंद्र सिंह, बंशीधर उरांव के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन तहसीलदार ईश्वर चंद्र यादव को सौंपा गया है। ज्ञापन में लिखा गया है कि ग्राम पंचायत भट्को एवं करदना के साथ साथ विकासखंड बतौली के समस्त ग्राम पंचायतों में जो भी शासकीय पट्टा जारी किया गया है,उसकी जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।








