5 नेचुरल चीजों के सेवन से बाल होंगे घना और मजबूत

Spread the love

हमारे आस-पास की चीजें केमिकल से भरी पड़ी है. लेकिन हमारी मजबूरी है कि हमें इसे खाना भी होता है. इन कारणों से हमारे बाल पर बुरा असर पड़ता है. बाहर के वातावरण, प्रदूषण, जीन और गलत खान-पान की वजह से आजकल समय से पहले बाल गिरने लगते हैं. बालों को मजबूत और घना बनाने में कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन की जरूरत होती है. जब डाइट में इन चीजों की कमी होने लगती है तब बाल समय से पहले टूटने लगते हैं. इससे कुछ लोग गंजे भी हो जाते हैं. बालों को मजबूत बनाने में जिंक मिनिरल का बहुत बड़ा योगदान होता है. हमें हर रोज 10-12 मिलीग्राम जिंक की जरूरत होती है लेकिन बहुत से लोगों में डाइट से इसकी पूर्ति नहीं हो पाती और इसका खामियाजा बाल गिरने के रूप में चुकाना पड़ता है. ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि बाल घना और मजबूत बनें तो 20 साल की उम्र से ही डाइट में जिंक और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान को शामिल कर लेना चाहिए ताकि बाल गिरने की नौबत ही न आएं.

वेबएमडी के मुताबिक विटामिन डी और जिंक की कमी बालों के झड़ने या कमजोर होने का बहुत बड़ा कारण है. वहीं आयरन की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं. एक हेल्दी व्यक्ति को हर रोज अपनी डाइट में 8-11 मिलीग्राम जिंक की आवश्यकता होती है.

मशरूम- मशरूम में पर्याप्त मात्रा में जिंक होता है. अगर रोजाना या दो तीन दिनों पर मशरूम का सेवन कर लिया जाए तो जिंक की कमी नहीं हो सकती. मशरूम जिंक के अलावा कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन भी पाया जाता है जो जिंक को शरीर में बनाए रखने के लिए जरूरी है.

मूंगफली- मूंगफली प्रोटीन के अलावा कई तरह के विटामिंस और मिनिरल्स पाए जाते हैं. मूंगफली में आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम प्रचूर मात्रा में मौजूद रहता है जो बालों को घना और मजबूत बनाने के काम आते हैं.

फलीदार सब्जी- बींस कुल के जितनी भी सब्जियां आती हैं वे फलीदार सब्जियां होती हैं. इसमें छिल्के के अंदर दाने के रूप में सब्जियां रहती हैं. फलीदार सब्जियों में जिंक की भरमार रहती है. हर दिन छोले, मसूर, बींस, अरहर की दाल आदि में से किसी एक चीज का भी सेवन कर लेंगे तो इससे जिंक की पर्याप्त पूर्ति हो जाएंगी.

पंपकीन सीड्स- पंपकिन सीड्स बेहत शक्तिवर्धक औषधि है. इसमें भरपूर मात्रा में जिंक और आयरन तो पाया ही जाता है, ओमेगा 3 फैटी एसिड भी खूब मिलता है. ये सब मिलकर बालों को घना और मजबूत बनाने में सहायक हैं. पंपकीन सीड्स के अलावा तिल, अलसी के बीज, ज्वार आदि में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

Author