पहली बार करण देआल ने दुल्हनिया संग दिया पोज

Spread the love

सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) इन दिनों काफी खुश हैं. करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य (Drisha Acharya) संग जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. करण और दृशा की दो माह पहले ही चुपके से सगाई कर दी गई थी. इसके बाद से अब तक देओल परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब करण और दृशा सबके सामने आ गए हैं. हाल ही दोनों की लंच डेट से जुड़ी कुछ फोटोज आई थीं लेकिन इस दौरान दोनों सीधे रेस्टोरेंट में चले गए थे. इसके बाद गुरुवार को एक बार फिर यह कपल लंच डेट के लिए साथ निकला लेकिन इस बार दोनों ने पैपराजी को पोज दिया. यानी यह पहला मौका था जब करण ने अपनी दुल्हनिया दृशा को सभी से मिलवाया.

करण और दिशा कैजुअल वियर में नजर आए. करण कार से उतरते हुए खासे खुश नजर आ रहे थे. जब करण ने सामने फोटोग्राफर्स को देखा तो काफी अच्छे से सभी को रेस्पॉन्स दिया. इसके बाद रेस्टोरेंट में जाने से पहले करण और दृशा ने पैपराजी को अच्छे पोज दिया. इस दौरान गोगल लगाए दृशा ने प्यारी से मुस्कान के साथ सभी का दिल जीत लिया. करण ने जाते हुए सभी को थैंक्स भी कहा. करण और दृशा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुंबई में होंगे फेरे
दृशा और करण बीते 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दृशा ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और प्रसिद्ध फिल्मकार बिमल रॉय की पोती हैं. दो महीने पहले एक निजी कार्यक्रम में धर्मेंद्र के गांव में इन दोनों की सगाई कर दी गई थी. करण और दृशा को इसी साल फरवरी में वैलेंटाइंस डे के मौके पर साथ स्पॉट किया गया था, इसके बाद से ही दोनों के लव अफेयर के चर्चे थे. शादी की बात करें तो करण और दृशा की शादी को लेकर जोर शोर से देओल परिवार में तैयारियां चल रही हैं. शादी के सभी फंक्शन मुंबई में 16 से 18 जून के बीच होंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उधर, जब से करण देओल की शादी की खबर सामने आई है, तब ही से यह सवाल भी सामने आ रहा है कि क्या हेमा परिवार संग इस शादी में शिरकत करेंगी. सनी देओल और हेमा के बीच लंबे समय से दूरियां बनी हुई हैं. ऐसे में क्या धर्मेंद्र के कारण यह दूरियां खत्म हो पाएंगी. बता दें कि हाल ही धर्मेंद्र और हेमा की शादी को 43 साल हुए हैं.

 

Author