शनि जयंती पर करेंगे इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, तो बनेंगे बिगड़े सारे काम

Spread the love

सनातन धर्म शनि देव को कर्म प्रधान का देवता माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोग नाना प्रकार के उपाय करते हैं. हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार शनि जयंती 19 मई को मनाई जाएगी. मान्यता है कि अगर शनि देव प्रसन्न होते हैं तो सबसे पहले तिलक करते हैं और राजा बाद में बनाते हैं. तो वही शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं.

शनि दोष और साढ़ेसाती से राहत पाने के लिए शनिदेव के शक्तिशाली मंत्रों का जप भी करते हैं. आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे अगर आप शनि ग्रह या फिर शनि दोष शनि के साढ़ेसाती ढैया से जूझ रहे हैं. तो आपको शनि जयंती के दिन सनी के अन्य शक्तिशाली मंत्रों का जप करना चाहिए. ऐसा करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी . ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि शनि जयंती के दिन अगर विधि विधान पूर्वक सच्चे मन से और श्रद्धा से शनिदेव की पूजा आराधना की जाए. उनके मंत्रों का जब किया जाए तो जीवन में आई समस्त बाधा समाप्त होंगी.

विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए
अगर आप शनि जयंती पर शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं उनकी कृपया प्राप्त करना चाहते हैं तो फिर पूजा करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करें.
ॐ शं शनिश्चराय नम:

साढ़ेसाती से बचने के लिए
अगर आप साढ़ेसाती से जूझ रहे हैं तो शनि जयंती के दिन शनि देव के इन मंत्र का जप करें
ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।
ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।

 

Author