4 बार प्यार, 2 तलाक, अब तीसरे पति से भी रहती हैं दूर! मशहूर एक्ट्रेस के ‘अरमांं’ आंसुओं में बहे, डूबा करियर

Spread the love

हर साल बॉलीवुड में कई एक्टर्स-एक्ट्रेसेस अपना भाग्य आजमाने आते हैं. कई फ्लॉप साबित हो गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं तो कई अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा जाते हैं और बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बन जाया करते हैं. कुछ ऐसा ही 80 के दशक की टॉप खूबसूरत एक्ट्रेस सलमा आगा (Salma Agha) के साथ रहा है. साल 1982 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘निकाह’ से सलमा ने बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ ने उनके करियर को धीरे-धीरे खत्म कर दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में 80-90 के दशक में कई फिल्मी सेलेब्स ने अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों पर राज किया. कई ऐसे भी रहे जो अपनी डेब्यू फिल्म से इस कदर छाए कि कई सालों तक लोगों को वो किरदार याद रहे. कुछ ऐसा ही 80 के दशक दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार सलमा आगा (Salma Agha) अपने दौर की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस थीं. हालांकि, बाद में वह फिल्मों को अलविदा कहकर बॉलीवुड में से हमेशा के दूर हो गई थीं. सलमा अपने जमाने में एक तरफ जहां अपनी खूबसूरती से दर्शकों पर राज करती थीं. वहीं दूसरी ओर वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती थीं. उनकी लाइफ में 1-2 नहीं बल्कि 4 शख्स आए जिनसे उन्हें प्यार हुआ. उन्होंने अपनी लाइफ में तीन बार शादी और दो बार तलाक के दर्द से गुजरी हैं. आइए जानते हैं उस खूबसूरत अदाकारा के बारे में, जो लंबे अर्से से बड़े पर्दे से दूर हैं.

मुस्लिम परिवार में जन्मीं सलमा आगा का जन्म 25 अक्टूबर 1956 को पाकिस्तान में हुआ था. लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश नागरिक रहीं. हालांकि साल 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई और अब वह अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई में ही रहती हैं.

सलमा बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए फेमस रही हैं. उनकी गोरी-चिट्टी, बिल्लौरी जैसी आंखें हर किसी को बेहद पसंद थी. कहा जाता है कि वह इतनी खूबसूरत थीं कि प्रोड्यूसर उन्हें फिल्मों में लेने के लिए बेताब रहते थे. उनके डेब्यू के समय में उनका चार्म देखते ही बनता था.

सलमा अपने डेब्यू फिल्म ‘निकाह’ का ‘दिल के अरमां आसुओं में बह गए’ गाना गाकर रातों रात स्टार बन गई थीं. फिल्म के साथ ही उनका ये गाना भी सुपरहिट निकली. इस तरह 17 साल की उमर में ही वह बॉलीवुड की स्टार बन गई थीं.

सलमा आगा उन एक्ट्रेस गिनी जाती हैं जो अचानक आईं और वाहवाही बटोर कर फिर एकाएक गायब हो गईं. उनका फिल्मी करियर बेहद छोटा रहा है लेकिन उन्होंने ऋषि कपूर, राज बब्बर , राजेश खन्ना, फिरोज खान और मिथुन चक्रवर्ती संग स्क्रीन शेयर किया. वह सिंगर होने के साथ ही एक बेहतरीन गायक भी रही हैं. टैलेंटेड एक्ट्रेस से लोगों को काफी उम्मीदें थी लेकिन अफसोस सलमा आगा ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और इश्क-मोहब्बत के चक्कर में अपने करियर को बर्बाद कर दिया.

कहा जाता है कि फिल्म ‘निकाह’ से लाइमलाइट में आने वाली सलमा आगा को न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन महमूद सिप्रा से प्यार हो गया. मीडिया अटकलों की मानें तो दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन इनका शादी मुकम्मल नहीं सका. हालांकि बिजनेसमैन के चक्कर में सलमा ने अपने करियर को जरूर दांव पर लगा दिया. हालांकि जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और सलमा फिर बॉलीवुड में लौट आईं. हालांकि उनका करियर वो रफ्तार नहीं पकड़ पाया जो उनके डेब्यू के दौरान देखा गया था.

फिल्म ‘निकाह’ के बाद सलमा की ‘कसम पैदा करने वाले की’, ’डिस्को डांसर’ भी सुपरहिट साबित हुई. हालांकि इसके बाद उनका फिल्मी करियर का ग्राफ नीचे गिरता गया और सलमा आगा को ‘वन फिल्म वंडर’ कहा जाने लगा. ‘ऊंचे लोग’, ‘जंगल की बेटी’ जैसी फिल्में डिजास्टर साबित हुईं.

बॉलीवुड में दोबारा पहचान बनाने के लिए जब सलमा आगा जूझ रही थी. तो तभी उनकी लाइफ में जावेद शेख आए. जो पाकिस्तानी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर थे. सलमा एक बार फिर बॉलीवुड को छोड़ पाकिस्तानी फिल्में साइन करने लगीं. हालांकि वह वहां भी फेल साबित हुई. सलमा-जावेद शेख की शादी 1980 में हुई लेकिन दोनों शादी कुछ साल बाद ही अलग हो गए. इसके बाद सलमा ने 1989 में स्क्वैश खिलाड़ी रहमत खान से शादी की. हालाांकि ये शादी भी साल 2010 टूट गई. इस शादी से एक बेटी जारा और लियाकत अली खान हुआ.

रहमत खान से अलग होने के बाद साल 2011 में दुबई के बिजनेसमैन मंज़र शाह से तीसरी शादी की. अपने तीसरी शादी के दिनों में सलमा आगा की उम्र 55 साल थी. इस शादी से बेटी साशा है. अब 68 साल की हो चुकी सलमा अपने परिवार संग मुबंई में ही रहती हैं जबकि उनके पति मंजर शाह दुबई में रहते हैं, एक्टिंग छोड़ वह अब फिल्में बनाती और प्रोड्यूस करती हैं.

Author