देवोलीना भट्टाचार्जी ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर अपने ट्ववीट की वजह से सुर्खियों में हैं, जिन्होंने करीब 5 महीने पहले अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की थी. शादी के तुरंत बाद, लोगों ने देवोलीना भट्टाचार्जी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने प्रेग्नेंट होने की वजह से शाहनवाज शेख से गुपचुप शादी की थी.
नई दिल्ली: छोटे पर्दे की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से अचानक शादी कर ली थी. लोगों को लगता था कि वे ‘साथ निभाना साथिया’ के कोस्टार विशाल सिंह को डेट कर रही हैं, लेकिन सच कुछ और था. लोग कहने लगे कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी करने में इतनी फुर्ती इसलिए दिखाई थी, क्योंकि वे प्रेग्नेंट थीं.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने पिछले साल 14 दिसंबर को शादी के जोड़े में सजधज कर विशाल सिंह के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिससे नेटिजेंस को लगा कि दोनों अपनी शादी का ऐलान करेंगे, पर सच्चाई यह थी कि कोस्टार सिर्फ उनके बगल में खड़े थे और वे अपनी जिंदगी के प्यार शाहनवाज शेख से शादी करने जा रही थीं.
देवोलीना को जब पता चला कि लोग उनकी शादी को प्रेग्नेंसी से जोड़ रहे हैं, तो उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में कहा, ‘मुझे किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है, लेकिन आसपास लोग हैं जो सोचते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं, इसलिए मैंने अचानक शादी की है. मैं हैरान हूं और ऐसे लोगों के लिए दुख होता है जो ऐसे कमेंट करते हैं. यह पाखंड का एक अलग ही लेवल है, जिसमें आप किसी को परेशान करने का एक भी मौका जाने नहीं देते.’
देवोलीना आगे कहती हैं, ‘वे किसी को खुश नहीं देखना चाहते. इससे कई बार निराशा होती है. किसी की जिंदगी में इतना दखल देने की क्या जरूरत है?’ देवोलीना के पति शाहनवाज उनके जिम ट्रेनर रहे हैं. दोनों पहली बार ‘साथ निभाना साथिया’ के सेट पर फीजियोथैरेपी सेशन के दौरान मिले थे.
देवोलीना ने ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद एक ट्वीट किया था, जिसकी वजह से उनकी काफी प्रशंसा हो रही है. उन्होंने फिल्म और पति के संबंध में ट्वीट किया है कि हमेशा चीजें एक सी नहीं होती. मेरे पति मुस्लिम हैं, पर उन्होंने मेरे साथ फिल्म देखी और इसकी तारीफ की. उन्हें इससे ठेस नहीं पहुंची और न ही यह उन्हें अपने धर्म के खिलाफ लगी. हर इंडियन को ऐसा ही बनना चाहिए.
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को मुस्लिम विरोधी बताया गया है, जिसने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. फिल्म यूपी में टैक्स फ्री हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में यह बैन है. तमिलनाडु में भी इसे नहीं दिखाया जा रहा है. अदा शर्मा स्टरार फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.










